मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

यूरो 2024: ग्रुप ए विजेता के रूप में जर्मनी ने अंतिम 16 में किया प्रवेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बर्लिन,। निकोलस फुलक्रग के अंतिम क्षणों में किए गए गोल की मदद से

मेजबान जर्मनी ने रविवार को स्विटजरलैंड के साथ 1-1 से ड्रा खेला और ग्रुप

ए विजेता के रूप में यूरो 2024 के अंतिम 16 दौर में प्रवेश किया।

जर्मनी पहले ही दो गेम में दो जीत हासिल कर चुका था और उसे ग्रुप में जीत हासिल करने के लिए सिर्फ़ एक अंक की ज़रूरत थी।

मैच

में स्विटजरलैंड ने अच्छी शुरुआत की और मैच के 28वें मिनट में रेमो

फ्र्यूलर ने गेंद को डैन एनडोये के पास पहुंचाया, जिन्होंने गेंद को गोल

पोस्ट में डालकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

एनडोये को कुछ ही

क्षणों बाद स्विटजरलैंड की बढ़त दोगुनी करने का मौका मिला, लेकिन वह 16

मीटर की दूरी से गोल करने से चूक गए। स्विटजरलैंड की टीम मध्यांतर तक 1-0

से आगे रही।

मध्यांतर के बाद जर्मनी ने गेंद पर कब्जा कर लिया और

मैच में वापसी करने का प्रयास किया। 84वें मिनट में स्विट्जरलैंड को एक और

गोल करने का मौका मिला, लेकिन रुबेन वर्गास के गोल को ऑफ़साइड करार दिया

गया।

जर्मनी ने लगातार प्रयास जारी रखा और मैच के अंतिम क्षणों में

उन्हें इसका इनाम मिला जब फुलक्रग ने डेविड राउम के क्रॉस को गोल में

बदलकर मैच 1-1 से बराबरी पर पहुंचा दिया। इस ड्रा के साथ ही जर्मनी ने

ग्रुप ए विजेता के रूप में यूरो 2024 के अंतिम 16 दौर में प्रवेश किया।

ग्रुप ए में जर्मनी 7 अंकों के साथ शीर्ष पर रहा, उसके बाद स्विट्जरलैंड (5 अंक), हंगरी (3 अंक) और स्कॉटलैंड (1 अंक) रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें