मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

गौतम अदाणी ने सराहा योगी आदित्यनाथ का ‘विकसित यूपी’ रोडमैप, बोले—योगदान पर गर्व

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गौतम अदाणी ने सराहा योगी आदित्यनाथ का ‘विकसित यूपी’ रोडमैप, बोले—योगदान पर गर्व

नई दिल्ली। देश के प्रमुख उद्योगपति और अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकसित उत्तर प्रदेश रोडमैप की सराहना की है। उन्होंने कहा कि कुछ विचार ऐसे होते हैं जो पूरे राष्ट्र की दिशा बदल देते हैं और उत्तर प्रदेश के लिए प्रस्तुत यह विजन भी उसी तरह का है।

गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया, "कुछ बड़े विजन ऐसे होते हैं जो पूरे देश की तस्वीर बदल देते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 'विकसित उत्तर प्रदेश' के रोडमैप पर बात करते हुए सुनना एक ऐसा अनुभव था जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। वर्ष 2030 तक उत्तर प्रदेश को 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना और वर्ष 2047 तक इसे 6 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

यह केवल एक लक्ष्य नहीं बल्कि यह दर्शाता है कि उत्तर प्रदेश में कितनी अपार संभावनाएं मौजूद हैं।"

अदाणी समूह ने इस परिवर्तनकारी यात्रा में अपनी सक्रिय भागीदारी का भी भरोसा दिलाया है। गौतम अदाणी ने पोस्ट के साथ एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी उत्तर प्रदेश में बिजली, रक्षा, हवाई अड्डों, लॉजिस्टिक्स, औद्योगिक पार्क और डाटा सेंटर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निवेश कर रही है।

इन क्षेत्रों में निवेश से न केवल राज्य की आधारभूत संरचना मजबूत होगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, "अदाणी ग्रुप को यूपी की तरक्की और बदलाव में योगदान करने पर बहुत गर्व है। हम यहां बिजली, सुरक्षा, हवाई अड्डों, लॉजिस्टिक, औद्योगिक पार्क और डेटा सेंटरों में निवेश कर रहे हैं। हम यूपी के एक शानदार भविष्य को बनाने में पूरी मदद करने के लिए यहां हैं।

अदाणी समूह की यह प्रतिबद्धता उनके व्यापक राष्ट्रीय निवेश योजना के अनुरूप भी है। उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को देश के बड़े उद्योग समूहों का भी समर्थन मिल रहा है। उत्तर प्रदेश न केवल भारत बल्कि वैश्विक आर्थिक मंच पर भी एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें