मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

जगदलपुर : सिलेंडर से गैस का रिसाव, आग लगने से पांच झुलसे, इलाज जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जगदलपुर : सिलेंडर से गैस का रिसाव, आग लगने से पांच झुलसे, इलाज जारी

जगदलपुर। बस्तर जिले के बड़ाजी थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम कोंडालूर में साेमवार बीती रात को एक घर में अचानक से गैस सिलेंडर गैस रिसाव से घर में आग लग जाने से वहां मौजूद 5 सदस्य झुलस गए। जिन्हें डायल 112 की मदद से उपचार के लिए मेकाॅज लाया गया, जहां सभी का इलाज जारी है।मिली जानकारी के अनुसार, कोंडालूर गांव मे साेमवार की रात में परिवार के लोग खाना बना रहे थे, इसी दाैरान घर में रखा गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव हो गया। जिससे देखते ही देखते घर में आग फैल गई। घर के सदस्य एक दूसरे को बचाने के कोशिश में झुलस गए। आग के फैलते ही वहां चीख-पुकार मच गई। जिसे सुनकर आस-पास के लोग वहां पहुंचकर तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद डायल 112 की टीम भी मौके पर आ पहुंची। किसी तरह से झुलसे सभी 5 सदस्यों को बाहर निकाला गया और उन्हें उपचार के लिए मेकाॅज लाया गया, जहां सभी घायलों का उपचार जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें