मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:14 · नई दिल्ली संस्करण

बलरामपुर : कोटराही जंगल में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आराेपित पुलिस हिरासत में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बलरामपुर : कोटराही जंगल में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आराेपित पुलिस हिरासत में

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत कोटराही जंगल में एक 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बसंतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती रविवार दोपहर अपने फुफेरे भाई के साथ पैदल एक रिश्तेदार के घर जा रही थी। दोनों कोटराही जंगल के रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और धमकाते हुए जंगल के भीतर ले गए।आरोप है कि युवकों ने पहले युवती के भाई को बंधक बना दिया और उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद दोनों आरोपितों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। घटना के दौरान आरोपितों ने अपने एक अन्य साथी को भी मौके पर बुला लिया। बताया जा रहा है कि तीसरे युवक ने भी युवती के साथ दुष्कर्म किया।वारदात के बाद तीनों आरोपित मौके से फरार हो गए। किसी तरह युवती और उसका भाई वहां से निकले और वाड्रफनगर पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपितों की तलाश शुरू की।वाड्रफनगर चौकी प्रभारी डाकेश्वर सिंह ने आज साेमवार काे बताया कि मामले में तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। सभी आरोपित कोटराही गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने युवती और आरोपितों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें