मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

गणेश चतुर्थी 27 को, रांची में कई जगहों पर हो रहा है पंडाल का निर्माण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। देश के अन्य राज्यों की तरह झारखंड की राजधानी रांची में भी गणेश चतुर्थी का पावन पर्व 27 अगस्त से मनाया जाएगा। इसे लेकर एक से बढ़कर एक पंडालों का निर्माण किया जा रहा है। गणेशोत्सव के दौरान पूरा शहर भगवान गणेश की भक्ति में लीन रहेगा।

राजधानी रांची के कोकर स्थित मंगल मूर्ति क्लब की ओर से पिछले 13 वर्षों से गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा है। क्लब के रोहित उरांव ने बताया कि इस बार पंडाल की ऊंचाई और चौड़ाई 40 फीट है। यहां 10 फीट ऊंची भगवान गणेश की आकर्षक मूर्ति स्थापित होगी। पांच दिवसीय महोत्सव के पहले दिन कलश स्थापना कर पूजा की शुरुआत होगी। दूसरे दिन खीर का भोग लगेगा। उसी दिन शाम में 6 बजे 501 महिलाओं द्वारा महाआरती की जाएगी।

चुटिया के शास्त्री मैदान में 60 फीट का बन रहा पंडाल

चुटिया के शास्त्री मैदान में न्यू स्टार नव युवक संघ की ओर से दस दिवसीय गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष नवीन साहू ने बुधवार को बताया कि इस बार काल्पनिक मंदिर के रूप में पंडाल बनाया जा रहा है। इसमें झारखंड की संस्कृति दिखेगी। पंडाल 60 फीट ऊंचा, 70 फीट लंबा और 50 फीट चौड़ा होगा। बंगाल के करीब 25 कारीगर पिछले एक माह से पंडाल बनाने में लगे हैं। पंडाल में 11 फीट के गणेशजी सिंहासन पर विराजेंगे। रोज पूजा-अर्चना के बाद भोग का वितरण होगा। जागरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। बप्पा को हर दिन 150 किलो लड्डू का भोग लगाया जाएगा। साथ ही भव्य मेला लगाया जाएगा। आयोजन में लगभग 16 लाख खर्च किए जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें