मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

अंबिकापुर : दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाला आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अंबिकापुर : दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाला आरोपित गिरफ्तार

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर के सद्भावना चौक में 3 अप्रैल को फुटपाथ पर मिली महिला की लाश के बहुचर्चित मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित को आज शुक्रवार काे गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार, आरोपित को घटना के आठवें दिन मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले से पकड़ लिया गया है।पुलिस जांच में सामने आया था कि आरोपित ने अंबिकापुर शहर के महामाया द्वार के समीप सद्भावना चौक पर महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी थी। इस जघन्य वारदात से शहर में आक्रोश का माहौल बन गया था और आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर लगातार मांग उठ रही थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपित पर पहले 35 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 40 हजार रुपये कर दिया गया। लगातार तलाश और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपित को शुक्रवार काे एमसीबी जिले के चिरमिरी से गिरफ्तार कर लिया।सरगुजा पुलिस टीम आरोपित को अंबिकापुर लाने के लिए रवाना हो चुकी है। अब इस बहुचर्चित मामले में आगे की कार्रवाई और खुलासों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें