मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

कोरबा : बालकों में जी-9 बहुमंजिला प्रोजेक्ट पर रोक, डीएफओ ने शिकायत के बाद दिए निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कोरबा : बालकों में जी-9 बहुमंजिला प्रोजेक्ट पर रोक, डीएफओ ने शिकायत के बाद दिए निर्देश

कोरबा। छत्तीसगढ़ के काेरबा जिले में बालको के सेक्टर-6 में प्रस्तावित बहुमंजिला आवासीय प्रोजेक्ट जी-9 भवन निर्माण पर संकट गहरा गया है। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन द्वारा करीब पखवाड़ा भर पहले किए गए भूमिपूजन के बाद भी निर्माण आगे नहीं बढ़ सका। पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की शिकायत पर कोरबा डीएफओ ने निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया है।शिकायत में आरोप लगाया गया कि भवन निर्माण की अनुमति प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं और कई आवश्यक कानूनी प्रावधानों का पालन नहीं किया गया। शिकायत का संज्ञान लेते हुए डीएफओ प्रेमलता यादव ने 1 दिसंबर को आदेश जारी कर बालको प्रबंधन और निर्माण एजेंसी आलुवालिया कंपनी को कार्य तुरंत बंद करने के निर्देश दिए।पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आरोप लगाया कि जी-9 प्रोजेक्ट में राजस्व नियम, पर्यावरणीय कानून, वन संरक्षण अधिनियम, नगर नियोजन अधिनियम तथा लोक मार्ग अवरोधन से जुड़े प्रावधानों का उल्लंघन किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री और कलेक्टर को पत्र लिखकर मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी।इसी के आधार पर डीएफओ ने एक जांच टीम गठित की है, जिसे सभी बिंदुओं की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य पूरी तरह बंद रहेगा। प्रोजेक्ट पर रोक लगने के बाद जिले में राजनीतिक सरगर्मी एक बार फिर तेज हो गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें