मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

अंबिकापुर : शरारती तत्वों ने फल दुकान को फूँका, लाखों का सामान जलकर खाक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अंबिकापुर : शरारती तत्वों ने फल दुकान को फूँका, लाखों का सामान जलकर खाक

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में बीती रात एक फल दुकान में भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा लगाई गई इस आग में दुकानदार को करीब एक लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।जानकारी के अनुसार, उदयपुर निवासी पिन्टू कुमार (अभिजीत सिंह) एचपी पेट्रोल पंप के सामने “वृंदावन फ्रूट्स एवं वेजीटेबल मार्केट” का संचालन करते हैं। मंगलवार रात करीब 2 बजे अज्ञात तत्वों ने दुकान में आग लगा दी। घटना की जानकारी पड़ोसी ऋषिकेश सोनी ने फोन पर संचालक को दी। जब तक लोग मौके पर पहुंचे, आग विकराल रूप ले चुकी थी।स्थानीय लोगों और पुलिस की टीम ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। रात करीब 3 बजे अदानी कंपनी की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।इस आगजनी में दुकान के भीतर रखे लगभग 90 हजार रुपये के फल, अलमारी, ट्रे और इलेक्ट्रॉनिक तराजू जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास में खड़ी एक कार और घर की लाइट फिटिंग को भी क्षति पहुँची है।पीड़ित दुकानदार ने आशंका जताई है कि किसी ज्वलनशील पदार्थ का उपयोग कर दुकान को जानबूझकर आग के हवाले किया गया है। मामले की लिखित शिकायत उदयपुर थाने में दर्ज करा दी गई है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें