मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

अनुष्का से ऋषभ तक, डब्ल्यूपीएल में आरसीबी की शानदार जीत से गदगद सितारे, महिला टीम को दी बधाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अनुष्का से ऋषभ तक, डब्ल्यूपीएल में आरसीबी की शानदार जीत से गदगद सितारे, महिला टीम को दी बधाई

मुंबई। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की महिला टीम ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। टीम ने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत पर फिल्म जगत के तमाम सितारे गदगद नजर आए और महिला विजेता टीम को खास अंदाज में बधाई दी।

डब्ल्यूपीएल 2026 का यह फाइनल महिला क्रिकेट के लिए यादगार रहा। यह आरसीबी विमेंस का दूसरा डब्ल्यूपीएल खिताब है। इससे पहले वह साल 2024 में भी चैंपियन बनी थीं। मैच में स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल की जबरदस्त बल्लेबाजी ने आरसीबी को जीत दिलाई।

आरसीबी की इस शानदार जीत पर फिल्म जगत के सितारों ने खुशी जताई और बधाइयां दीं।

अभिनेत्री और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने आरसीबी टीम को बधाई देने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। उन्होंने टीम की एक तस्वीर के साथ बधाई देते हुए लिखा, “आरसीबी विमेंस ने यह दोबारा कर दिखाया, इतिहास का फिर से दोहराव।”

वहीं, फिल्म निर्माता-निर्देशक और अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने भी इंस्टाग्राम पर बधाई देते हुए लिखा, “ रेड यूनिफॉर्म पहने क्वीन्स को इस बड़ी जीत पर ढेरों बधाई।"

आरसीबी वीमेन की इस जीत ने न सिर्फ महिला क्रिकेट को नई ऊंचाई दी है, बल्कि फ्रेंचाइजी की मजबूत पहचान को भी और मजबूत किया है।

स्मृति मंधाना की कप्तानी में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में भी दबाव में नहीं झुकी। जॉर्जिया वोल की आक्रामक बल्लेबाजी और पूरी टीम का संतुलित खेल इस जीत का मुख्य कारण रहा।

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। यह लगातार चौथी बार है जब टीम फाइनल तक पहुंची, लेकिन खिताब जीतने में नाकाम रही। दिल्ली कैपिटल्स के लिए फाइनल हार का यह दर्द भरा क्रम जारी है। महिला फ्रेंचाइजी क्रिकेट में दिल्ली कैपिटल्स अब दूसरी टीम बन गई है, जिसने चार फाइनल गंवा दिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें