मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा और दुष्कर्म, पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा और दुष्कर्म, पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था, जिसे साइबर सेल की सहायता से पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली।

जानकारी के अनुसार, यह घटना सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता ने 25 मई को थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसकी पहचान इंस्टाग्राम के जरिए 26 वर्षीय राकेश टंडन के साथ हुई, जो बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के थेम्हापारा का रहने वाला है।

सोशल मीडिया पर दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और मिलना-जुलना भी होने लगा था। आरोपी ने कथित तौर पर लड़की को शादी करने का भरोसा दिया था और 11 मई को मिशन चौक बुलाया।

आरोप है कि युवक उस लड़की को मोटरसाइकिल पर बैठाकर एक सुनसान स्थान पर ले गया। उसने कथित तौर पर लड़की को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसे बिलासपुर ले गया और रास्ते में उसके मोबाइल का सिम कार्ड तोड़ दिया।

इसके बाद उसे गोंदिया होते हुए महाराष्ट्र के कराड-मलकापुर क्षेत्र में एक घर में रखा गया, जहां परिवार वालों को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण किया गया।

शिकायत के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल और एसडीओपी भुवनेश्वरी पैंकरा के निर्देशन में आरोपी की तलाश तेज की गई।

जांच के दौरान सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आया हुआ है। इसके बाद साइबर सेल की मदद से पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें