मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:07 · नई दिल्ली संस्करण

मणिपुर में साल के पहले दिन भड़की हिंसा, तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मणिपुर में साल के पहले दिन भड़की हिंसा, तीन लोगों की गोली मारकर हत्या

इंफाल,

01 जनवरी नए साल के पहले दिन मणिपुर में फिर से हिंसा भड़क उठी।

थौबल जिले के लिलोंक इलाके में सोमवार शाम अज्ञात बंदूकधारियों ने स्थानीय

लोगों से झड़प के बाद गोलीबारी की जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि

गोलीबारी में पांच लोग भी घायल हुए हैं। हिंसा भड़कने के बाद थौबल और इंफाल

पश्चिमी समेत घाटी के पांच जिलों में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

पुलिस

अधिकारियों का कहना है कि अज्ञात हमलावरों ने भीड़ पर अंधाधुंध गोलियां

चलाई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों

को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं

हो सकी है।

पुलिस ने बताया कि हमले के बाद स्थानीय लोगों की आक्रोश

भी फूटा और उन्होंने तीन कारों को आग के हवाले कर दिया। हिंसा की घटना के

बाद माहौल को ज्यादा बिगड़ने से रोकने की मंशा से थौबल, इंफाल पूर्व और

इंफाल पश्चिम, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों में कर्फ्यू लागू कर दिया गया

है।

मणिपुर की इस ताजा हिंसा की घटना को लेकर मुख्यमंत्री एन. बीरेन

सिंह ने लिलोंग के निवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने

हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है और

उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने हमलावरों को

सरेंडर करने या अंजाम भुगतने के तैयार रहने की चेतावनी भी दी है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि एक प्रतिनिधिमंडल राज्य की मौजूदा स्थिति से

केंद्रीय नेताओं को अवगत कराने के लिए जल्द दिल्ली जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें