मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

फ्रेंच ओपन 2024: बोपन्ना-एबडेन की जोड़ी पुरुष युगल के सेमीफाइनल में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पेरिस,। रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एबडेन की जोड़ी ने गुरुवार को

फ्रेंच ओपन 2024 के पुरुष युगल के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। गुरुवार को

कोर्ट सुज़ैन लेंग्लेन में बोपन्ना-एबडेन ने सैंडर गिल और जोरन व्लिगेन की

बेल्जियम की जोड़ी के खिलाफ 7-6(3), 5-7, 6-1 से जीत दर्ज की।

बोपन्ना

और एबडेन ने पहला सेट 7-6 से जीता लेकिन इसके बाद गिल और जोरन ने शानदार

वापसी करते हुए दूसरा सेट 7-5 से जीत लिया और मैच को तीसरे सेट में ले गए।

हालांकि,

तीसरे सेट में बोपन्ना-एबडेन ने अपना जादू चलाया और जल्दी ही ब्रेक-अप कर

दिया तथा तीसरा सेट 6-1 से जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

सेमीफाइनल

में बोपन्ना-एबडेन की जोड़ी का सामना 11वीं वरीयता प्राप्त इतालवी जोड़ी

सिमोन बोलेली और एंड्रिया वावसोरी से होगा। बोपन्ना-एबडेन ने इससे पहले इस

वर्ष के ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में भी बोलेली और एंड्रिया का सामना किया

था। ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल मुकाबले में रोहन-एबडेन की जोड़ी ने बोलेली

और वावसोरी को 7-6 (0), 7-5 से हराकर खिताब अपने नाम किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें