मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

रांची जिले में वज्रपात से चार की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रांची जिले में वज्रपात से चार की मौत

रांची। जिले के मेसरा ओपी क्षेत्र के बीआईटी मेसरा इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे स्थित स्वर्णरेखा नदी के समीप से मंगलवार चार युवकों के शव मिले। इनकी शिनाख्त नेवरी गांव के सोएब अंसारी, चुटू गांव के शाहिद अंसारी, आसिफ अंसारी और मकसूद अंसारी के रूप में हुई है। चारों युवक नदी में मछली मारने गए थे। इस बीच बारिश होने और वज्रपात (ठनका) गिरने से चारों की मौत हो गयी।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चारों युवक घर से मछली मारने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद मंगलवार की रात पुलिस को यह खबर मिली कि चार युवकों के शव नदी के पास मिले हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची चारों एक पेड़ के नीचे छिपे थे। इसी दौरान वज्रपात हुआ और चारों की मौत हो गयी। पेड़ भी पूरी तरह से जल गया है। चारों शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।ओपी प्रभारी रोशन ने बुधवार को बताया कि वज्रपात से चार युवकों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें