मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

कांकेर में अलग-अलग थाना क्षेत्र में चार महिलाओं की हुई मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कांकेर में अलग-अलग थाना क्षेत्र में चार महिलाओं की हुई मौत

कांकेर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में आज शुक्रवार काे चार महिलाओं की मौत हुई है। मृतक महिलाओं में किसी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली तो किसी की सांप डसने से मौत हुई है। पुलिस ने इस मामले में शव का पंचनामा कर पाेस्टमार्टम के बाद शव काे परिजनों को सौंपने के बाद मामले की विवेचना कर रही है।मिली जानकारी के अनुसार कांकेर जिले के कोरर थाना क्षेत्र के ग्राम भेजा में रहने वाली कुमारी सकीना कमेटी पिता अरविंद उम्र 16 वर्ष अपने घर में सो रही थी, इसी दाैरान सांप ने डस लिया था, जिसे उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वही कोरर थाना क्षेत्र के ही ग्राम कोटागांव निवासी कुमारी मंजू दर्रो 23 वर्ष को भी सांप ने डस लिया था। जिसकी उपचार के दौरान आज मौत हो गई। इसके अलावा भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिचपारा निवासी अगोन बाई 60 वर्ष ने अपने ही घर में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके अलावा भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र के ही ग्राम नयापारा निवासी सरोज सिंह 47 वर्ष किसी आज सुबह काम से जा रही थी, कि एक अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। जिससे महिला की मौत हो गई। पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें