मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

पहले चरण में बिहार की चार सीटों पर मैदान में 38 प्रत्याशी -एनडीए-इंडी गठबंधन में तगड़ा मुकाबला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पहले चरण में बिहार की चार सीटों पर मैदान में 38 प्रत्याशी   -एनडीए-इंडी गठबंधन में तगड़ा मुकाबला

पहले चरण में बिहार की चार सीटों पर मैदान में 38 प्रत्याशी

-एनडीए-इंडी गठबंधन में तगड़ा मुकाबला

पटना। बिहार में पहले चरण की 4 लोकसभा सीटों जमुई, गया, नवादा और औरंगाबाद में अब मुख्य मुकाबला एनडीए और इंडी गठबंधन के बीच होने वाला है। 2 अप्रैल को नाम वापसी की समय सीमा खत्म होने के बाद 4 लोकसभा सीटों के लिए 38 प्रत्याशी रण में हैं।पहले चरण में गया सुरक्षित संसदीय सीट से हम पार्टी के जीतन राम मांझी, जमुई सुरक्षित सीट से लोजपा रामविलास के अरुण भारती, राष्ट्रीय जनता दल के अर्चना रविदास समेत सभी प्रमुख दलों और गठबंधन के प्रत्याशी मैदान में हैं।औरंगाबाद से भाजपा उम्मीदवार सुशील कुमार सिंह और नवादा निर्वाचन क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के श्रवण कुमार कुशवाहा प्रमुख हैं।नामांकन पत्रों की जांच 30 मार्च को की गई। दो अप्रैल तक नाम वापस लेने की तिथि के बाद चार लोकसभा सीटों में कुल 38 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं।पहले चरण में 19 अप्रैल को जमुई, गया, नवादा और औरंगाबाद में वोटिंग होगी।नाम वापसी के बाद सबसे अधिक उम्मीदवार गया सीट पर हैं। नवादा सीट को छोड़ कर बाकी 3 सीटों के लिए उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न भी दे दिए गए हैं। नवादा के डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी का तबादला होने की वजह से चुनाव चिह्न आवंटन के लिए राज्य निर्वाचन कार्यालय को भेजा गया है।नवादा में भाजपा के विवेक ठाकुर और राजद के श्रवण कुमार समेत 8 प्रत्याशियों के बीच लड़ाई है। इसमें भोजपुरी स्टार गुंजन कुमार भी शामिल हैं. गुंजन भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय मैदान में उतरे हैं.नवादा में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे भोजपुर-मगही सिंगर गुंजन कुमार सिंह एनडीए और इंडी गठबंधन का खेल बिगाड़ सकते हैं।बता दें गया लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री और हम के उम्मीदवार जीतन राम मांझी और राजद से पूर्व मंत्री कुमार सर्वजीत प्रत्याशी हैं। गया, औरंगाबाद और जमुई में मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें