मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

महादलित परिवार की झोपड़ी में लगी आग,चार की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
महादलित परिवार की झोपड़ी में लगी आग,चार की मौत

महादलित परिवार की झोपड़ी में लगी आग,चार की मौत

सासाराम।पिछले दस दिन से बिहार के हर जिले अगलगी की घटनाओं से बुरी तरह प्रभावित हैं। लगभग हर जिले से अगलगी में लोगों की मारे जाने की घटनाएं सामने आ रही है। अब रोहतास जिले में भी अगलगी की घटना में चार लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। मरनेवालों में एक ही परिवार के तीन बच्ची और एक महिला शामिल है। बताया जा रहा है कि नोखा थाना के रूपहथा गांव में महादलित की झोपड़ी नुमा घर में अगलगी की घटना हुई है। जानकारी के अनुसार घर के आंगन में खाना बनाकर उसकी राख छोड़ दी गई थी और सभी कमरे में सो गए। उसी बुझी चूल्हे की राख की एक जलती चिंगारी ने पूरी झोपड़ी को आग में बदल लिया। आग इतनी तेजी से फैला कि घरवालों को बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिला और इस कारण घर में सभी लोग जिंदा जल गए। जबकि दो महिलाएं बुरी तरह से झुलस गई है। गांव में हुई बड़ी दर्दनाक घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल, अगलगी की घटना के बाद बचाव कार्य जारी है। इस घटना को लेकर मुखिया दया नंद सिंह ने बताया कि पुलिस प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है और आग पर काबू पा लिया गया है। बता दें कि जिले में अगलगी की यह दूसरी घटना है, जब लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इससे पहले जिले के कछवा थाना इलाके में मंगलवार को एक झोपड़ीनुमा घर में आग लग जाने के कारण एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें