मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा कोटे के नवनियुक्त चार मंत्रियों ने की मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भाजपा कोटे के नवनियुक्त चार मंत्रियों ने की मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल हुए भाजपा कोटे के सात में से चार मंत्री ने आज मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की।नवनियुक्त मंत्री डॉ सुनील कुमार, संजय सरावगी, कृष्ण कुमार मंटू, जीवेश कुमार एवं राजू कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात उनके आवास एक अन्ने मार्ग पर की।बिहार में बुधवार को कैबिनेट के विस्तार के बाद आज नए मंत्रियों को उनका विभाग भी आवंटित कर दिया गया। बुधवार को भाजपा कोटे से 7 नए मंत्री बनाए गए थे। विभागों के बंटवारे से पहले आज यानी गुरुवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से उनके आवास पर नए मंत्रियों के लिस्ट के साथ मिले। करीब एक घंटे की इस मुलाकात के बाद दोनों वरिष्ठ नेताओं ने मंत्रियों के विभाग अपनी अन्तिम मुहर लग दी। इसके बाद डिप्टी सीएम कैबिनेट सचिव के साथ राजपाल से मिलकर बिहार के नए मंत्रियों के उनके विभागों की सूची सौंप दी। इसके साथ ही कई मंत्रियों के विभाग बदल दिए गए।सम्राट चौधरी वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग, विजय कुमार सिन्हा कृषि विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, इनसे पथ निर्माण विभाग लेकर नितिन नवीन को दे दिया गया है। प्रेम कुमार सहकारिता विभाग, रेणु देवी पशु एवं मतस्य संसाधन विभाग, मंगल पाण्डे स्वास्थ्य विभाग विधि विभाग का जिम्मा मिला है। इसी प्रकार नीरज कुमार सिंह बबलू को लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण विभाग,जनक राम अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग,कृष्णनन्दन पासवान गन्ना उघोग विभाग,सुरेन्द्र मेहता खेल विभाग, नीतीश मिश्रा उघोग विभाग, हरि सहनी पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग।नवनियुक्त मंत्री जिवेश कुमार को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए नगर विकास एवं आवास विभाग,विजय मंडल आपदा प्रबंधन विभाग, केदार गुप्ता पंचायती राज विभाग, संतोष सिंह श्रम संसाधन विभाग, संजय सरावगी राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, डॉ सुनील कुमार पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, राजू कुमार सिंह पर्यटन विभाग, मोतीलाल प्रसाद कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, मंटू सिंह सूचना प्रावैधिकी विभाग और संतोष सुमन (हम) को लघु जल संसाधन विभाग का मंत्री बनाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें