मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

बलरामपुर : सनावल रोड पर दर्दनाक हादसा, ईंट लदे ट्रैक्टर ने चार युवकों को रौंदा, गांव में पसरा मातम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बलरामपुर : सनावल रोड पर दर्दनाक हादसा, ईंट लदे ट्रैक्टर ने चार युवकों को रौंदा, गांव में पसरा मातम

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के सनावल थाना क्षेत्र में रविवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। ग्राम पीपरपान के पास सनावल रोड पर तेज रफ्तार ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से चार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने वाहन रोकने के बजाय घायलों को काफी दूर तक घसीट दिया, जिससे उनकी हालत और गंभीर हो गई।जानकारी के अनुसार मृतक युवक डिंडो बाजार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 6:30 बजे सुन्दरपुर मोड़ से आगे ग्राम पीपरपान के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर ईंट से लदा हुआ था और चालक लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि हादसे के बाद चालक ने ट्रैक्टर रोकने की कोशिश नहीं की और घायल युवकों को करीब 100 मीटर तक घसीटता चला गया।इस हादसे में रमेश पण्डो (19वर्ष), मनोज पण्डो (21वर्ष), नरेश पण्डो (19वर्ष) और राकेश पण्डो (17वर्ष) की मौत हो गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां चीख-पुकार और मातम का माहौल बन गया।ग्रामीणों और मृतकों के परिजनों ने प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर समय पर बेहतर इलाज और त्वरित मदद मिल जाती तो शायद कुछ युवकों की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर और उसके चालक को जल्द पकड़ने की मांग की है। साथ ही दोषी चालक पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई जा रही है।मामले में सनावल थाना प्रभारी टीआई बृजलाल भारद्वाज ने आज बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए वाड्रफनगर अस्पताल भेजा जा रहा है। पुलिस दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर और चालक की तलाश में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें