मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

गंगा नदी में नहाने गए 4 बच्चों की डूबकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गंगा नदी में नहाने गए 4 बच्चों की डूबकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

गंगा नदी में नहाने गए 4 बच्चों की डूबकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

आरा: बिहार के भोजपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां पर गंगा नदी में नहाने गए चार बच्चों की डूबकर मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम बच्चों की तलाश में जुट गई है। इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल पसर गया। वहीं परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के बहोरनपुर ओपी अंतर्गत गंगा नदी के शिवपुर घाट पर की है। डूबे हुए सभी चार बच्चे बिहिया थाना क्षेत्र के बराखरौनी गांव के रहने वाले हैं, जिनका नाम दीपू यादव, सोनू यादव, निशु शर्मा तथा रामजी गोंड़ है। सभी की उम्र 18 से 20 वर्ष के आसपास है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गंगा दशहरा के अवसर पर कुछ लोग शिवपुर घाट पर गंगा नदी में स्नान कर रहे थे। इस दौरान चार बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम बच्चों की तलाश कर रही है, लेकिन डूबने के दो घंटे बाद भी लड़कों का कोई अता-पता नहीं चल सका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें