मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

सूरज ने तरेरी आंख तो टूटा गर्मी का रिकार्ड -भीषण गर्मी को लेकर मौसम ने जारी की चेतावनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सूरज ने तरेरी आंख तो टूटा गर्मी का रिकार्ड  -भीषण गर्मी को लेकर मौसम ने जारी की चेतावनी

सूरज ने तरेरी आंख तो टूटा गर्मी का रिकार्ड

-भीषण गर्मी को लेकर मौसम ने जारी की चेतावनी

पटना। बिहार में सूर्य की तपीश से धरती तपने लगी है। राजधानी समेत सूबे के कई जिलों के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। दस दिन से तापमान का पारा 40 डिग्री के पार बना हुआ है।बुधवार को भी शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा. सड़क पर कर्फ्यू जैसी स्थिति बनी रही, लोग कम दिखे. मौसम विभाग के अनुसार 2 मई से 4 मई के बीच बिहार के तापमान में वृद्धि होगी. इस दौरान आसमान साफ रहेगा, पश्चिमी हवा चलने की संभावना है, हवा की औसत गति 6 से 9 किमी प्रति घंटा रह सकती है।मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को बिहार के जिलों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री रहा।वहीं बिहार में पहली बार भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया।मौसम विभाग ने शेखपुरा, खगड़िया, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, नवादाऔर भागलपुर जिले के लिए भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट मंगलवार के लिए जारी किया था. तो सिवान, रोहतास, भोजपुर, कैमूर, औरंगाबाद,दरभंगा, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, जमुई और बांका में लू का ऑरेंज अलर्ट है. इसके साथ ही शिवहर, मधेपुरा, बक्सरऔर सहरसा के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।राज्य में 4 मई तक अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भागलपुर और पूर्णिया भीषण गर्मी की चपेट में रहे। पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वाल्मीकिनगर, सुपौल, मोतिहारी, शेखपुरा, गोपालगंज, खगड़िया, बांका, कटिहार और नवादा में लू चली। ईरान से आने वाला पश्चिमी विक्षोभ तीन मई से प्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत दे सकता है।यह एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ है जो 2 मई को जम्मू कश्मीर से टकराएगा. विक्षोभ की मजबूती के चलते इसका कुछ प्रभाव बिहार पर भी पड़ सकता है।यानी तीन मई के बाद बिहार के अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस गिरावट आने के आसार हैं।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है आने वाले दिनो में पारा में और वृद्धि हो सकती है।41 से 44 डिग्री तक पारा जाने की संभावना है।

आईजीआईएमएस के डॉ रोहित अपाध्याय ने बताया कि गर्मी में बहुत सावधान रहने की जरूरत है।दिन में बहुत जरुरी काम न हो तो घरों से बाहर नहीं निकलें।भरपूर मात्रा में पानी पिएं। शरीर को डी हाइड्रेट नहीं होने दें। बच्चों पर विशेष ध्यान रखें।बुजुर्गों पर भी विशेष ध्यान रखें। बाहर निकलते समय छाता या सिर पर तौलिया रखकर ही बाहर निकलें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें