मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:56 · नई दिल्ली संस्करण

डब्ल्यूडब्ल्यूई के पूर्व पहलवान जेम्स हैरिस का 70 साल की उम्र में निधन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली, 10 अगस्त (हि.स.)।वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (डब्ल्यूडब्ल्यूई) के दिग्गज पहलवान जेम्स हैरिस उर्फ कमाला का निधन हो गया। वह 70 साल के थे। उनके निधन का कारण नहीं बताया गया है।

डब्ल्यूडब्ल्यूई ने ट्विटर पर उनके निधन की जानकारी दी और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। डब्ल्यूडब्ल्यूई ने ट्वीट किया,"यह जानकर दुख हुआ कि जेम्स हैरिस, जिन्हें डब्ल्यूडब्ल्यूई के प्रशंसक कमाला के नाम से जानते हैं, का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। डब्ल्यूडब्ल्यूई हैरिस के परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है।"

कमाला 80 के दशक के सुपरस्टार रहे हैं। डब्ल्यूडब्ल्यूई में उनका वर्चस्व 1992-93 तक रहा। अपने करियर में उन्होंने 400 से ज्यादा मैच खेले। कमाला रिंग में अपने चेहरे पर पेंट कर उतरते थे और विरोधियों से लड़ते थे। अपने करियर में कमाला ने दिग्गज हल्क होगन, द अंडरटेकर और आंद्रे द जाइंट के साथ लड़ाई की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें