मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व विधायक घनाराम साहू के पुत्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पूर्व विधायक घनाराम साहू के पुत्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

रायपुर। बालोद जिले के गुंडरदेही से पूर्व विधायक पूर्व विधायक स्वर्गीय घनाराम साहू के पुत्र जय साहू ने आज अपने निवास पर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 45 वर्षीय जय साहू के पास से पुलिस को कोई सुसाइडल नोट नहीं मिला है। आशंका है कि उन्होंने घरेलू विवाद के चलते फांसी लगाई है।पंडरी थाना पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। जय साहू का शव उनके घर के कमरे में फंदे से लटका पाया गया।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम और विशेषज्ञों को बुलाया गया है ताकि साक्ष्य जुटाए जा सकें।अभी तक कमरे से किसी भी प्रकार के सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है। पुलिस उनके मोबाइल फोन और अन्य निजी सामानों की जांच कर रही है ताकि आत्मघाती कदम उठाने के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।जय साहू अपने पिता के सबसे बड़े बेटे थे और परिवार की जिम्मेदारियों में सक्रिय रहते थे।बता दें कि जय साहू की पिता घनाराम साहू बालोद के गुंडरदेही से 3 बार विधायक चुने गए थे। पहला चुनाव उन्होंने साल 1972 में निर्दलीय के तौर पर लड़ा और जीत दर्ज की. इसके बाद 1977 में कांग्रेस में शामिल हुए और 11000 वोटों से चुनाव जीता। 1998 में एक बार फिर वो 69000 वोट से चुनाव जीत कर विधायक बने। दुर्ग जिले में उनका अच्छा असर माना जाता रहा है। वो 6 साल तक दुर्ग में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भी रहे।वर्ष 2018 में वह भाजपा में शामिल हो गए थे। जिनका निधन 2020 में हुआ था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें