मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

बीटीपी के अध्यक्ष महेश वासावा और कांग्रेस के पूर्व विधायक भाजपा में शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बीटीपी के अध्यक्ष महेश वासावा और कांग्रेस के पूर्व विधायक भाजपा में शामिल

अहमदाबाद,

11 मार्च (हि.स.)। लोकसभा चुनाव से पहले एक के बाद एक दिग्गज नेता

अपनी-अपनी पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। सोमवार को

बनासकांठा जिले की पालनपुर विधानसभा सीट से 2 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता

महेश पटेल ने पार्टी छोड़ दी। बाद में भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के

अध्यक्ष महेश वसासा और महेश पटेल समेत दर्जनों नेताओं को भाजपा प्रदेश

अध्यक्ष सीआर पाटिल ने प्रदेश कार्यालय कमलम में केसरिया खेस से स्वागत

किया।

भरुच जिले की झगड़िया क्षेत्र के आदिवासी समाज के

दिग्गज नेता और पूर्व विधायक छोटू वसावा के पुत्र महेश वसावा सोमवार को

भाजपा में शामिल हो गए। वे भारतीय ट्राइबल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी

हैं। वर्ष 2022 में हुए गुजरात विधानसभा चुनाव में महेश वसावा ने अपने पिता

छोटू वसावा के विरुद्ध बगावत कर पिता की ही टिकट काट दी थी। पिता और पुत्र

के बीच हुए विवाद का फायदा भाजपा को हुआ और यहां पहली बार भाजपा की जीत

हुई। महेश वसावा के भाजपा में शामिल होने को भाजपा की रणनीतिक जीत मानी जा

रही है।

भरुच सीट पर आम आदमी पार्टी (आआपा) ने डेडियापाड़ा सीट के

विधायक चैतर वसावा को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस ने इस सीट पर आआपा को

समर्थन दिया है। अब भाजपा ने महेश वसावा को अपने साथ कर आदिवासी वोट बैंक

में सेंधमारी शुरू की दी है। भाजपा के पास भरुच लोकसभा अंतर्गत आने वाली 7

में से 6 सीट है। इसके अलावा उत्तर गुजरात में कांग्रेस के दिग्गज नेता

महेश पटेल ने भी कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हो गए।

महेश पटेल वर्ष 2012 और 2017 में कांग्रेस के टिकट पर पालनपुर से विधायक

बने थे। वर्ष 2022 में भाजपा के उम्मीदवार से उनकी हार हो गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें