मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:05 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू पहुंचे ईडी ऑफिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पूर्व मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू पहुंचे ईडी ऑफिस

रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार रहे अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू ईडी कार्यालय पहुंचे हैं। ईडी के अधिकारियों ने छापेमारी के दौरान अभिषेक प्रसाद के ठिकानों से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किये थे। हालांकि ईडी के अधिकारी ने इसके पहले भी उनसे अवैध खनन मामले में पूछताछ की थी। फिलहाल ईडी के अधिकारी आर्किटेक्ट विनोद सिंह और अभिषेक से पूछताछ कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि अभिषेक के मोबाइल के व्हाट्सएप चैट को भी ईडी खंगाल रही है। साथ ही कई विषयों के बारे में पूछताछ कर रहे हैं।

वहीं दूसरी और कुछ देर पहले ईडी कार्यालय में एक एम्बुलेंस अंदर गया है। अभिषेक ने ईडी को पूर्व में पत्र लिखा था, पत्र में उन्होंने लिखा था कि उनकी पत्नी की तबीयत खराब है, इसलिए पूछताछ के लिए उन्हें 22 जनवरी के बाद का समय दिया जाये। इससे पहले ईडी ने बीते छह जनवरी को अभिषेक प्रसाद को समन भेजकर 16 जनवरी को ईडी के समक्ष पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा था। हालांकि वो ईडी ऑफिस नहीं जा पाए थे। उनसे 1250 करोड़ के अवैध पत्थर खनन मामले में पूछताछ की जानी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें