मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:19 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के पूर्व मंत्री प्रेम कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन, निर्विरोध निर्वाचन तय

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार के पूर्व मंत्री प्रेम कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन, निर्विरोध निर्वाचन तय

पटना। बिहार के गया सदर विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित प्रेम कुमार का विधानसभा अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। उन्होंने सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। इस मौके पर उनके साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा रहे।

बिहार की 18वीं विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। पहले दिन प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई।

इसके बाद बिहार के पूर्व मंत्री प्रेम कुमार ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।

हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को 35 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। प्रेम कुमार भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। वे गया सदर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे इस सीट से इस बार लगातार नौवीं बार विधायक चुने गए हैं। बिहार सरकार में उन्होंने विभिन्न विभागों के मंत्री का दायित्व भी सफलता पूर्वक निभाया है। वे विधानसभा में बतौर विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं।

हाल में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) 85 सीटों के साथ है। वहीं, चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति (आर) ने 29 सीटों पर चुनाव लड़ा और 19 सीटों पर जीत दर्ज की, जो एनडीए में तीसरे नंबर की सबसे बड़ी पार्टी और पूरे बिहार में चौथे नंबर की पार्टी रही। एनडीए में शामिल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को चार सीटों पर जीत मिली है। प्रदेश की मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को 25 सीटें मिलीं, जबकि कांग्रेस को छह सीटों पर संतोष करना पड़ा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें