रायपुर : बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ का गठन, अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व
रायपुर, । नगर निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाष मिश्रा द्वारा बाढ नियंत्रण प्रकोष्ठ का गठन किया गया है।
प्रकोष्ठ
मुख्यालय टिकरापारा पुलिस थाना के पास स्थित मोटर कर्मशाला कार्यालय बनाया
गया है। दूरभाष नंबर 0771- 2272101, 2274101 में नागरिक बाढ संबंधी
सूचनाएं दे सकते हैं। इसमें कार्यपालन अभियंता प्रदीप यादव प्रभारी अधिकारी
के तौर पर बाढ़ नियंत्रण से संबंधित सूचनाएं संबंधित निगम अधिकारियों व
कर्मचारियों को तत्काल देने हेतु जवाबदेह रहेंगे।
आयुक्त ने नगर निगम रायपुर क्षेत्र हेतु बाढ़ नियंत्रण प्रकोष्ठ का कार्य आज गुरुवार से प्रभावशील करने का आदेश दिया है।





