मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

सूरजपुर : 90 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का आरोप लगा युवा कांग्रेस ने किया चक्काजाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सूरजपुर : 90 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का आरोप लगा युवा कांग्रेस ने किया चक्काजाम

सूरजपुर। सूरजपुर वनमंडल के ग्राम पंचायत कोलडीहा में 90 एकड़ की वन भूमि का विधि विरुद्ध तरीके से वन अधिकार पट्टा जारी करा लेने का आरोप लगा कांग्रेसी नेता दानिश रफीक के नेतृत्व में बीते शाम युवा कांग्रेस भटगांव विधानसभा अध्यक्ष विक्की समद्दद्वार के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया।देर शाम वन विभाग द्वारा इस मामले में सूरजपुर एसडीओ फारेस्ट द्वारा सभी आवश्यक दस्तावेज गांधीनगर थाने में उपलब्ध कराकर तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के आश्वासन पर चक्काजाम समाप्त हुआ।उल्लेखनीय है कि युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विक्की समद्दार द्वारा इस मामले की शिकायत सूरजपुर कलेक्टर सहित वनमंडलाधिकारी से भी शिकायत की थी। लेकिन इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। जिसके मद्देनजर युवा कांग्रेस द्वारा पूर्व में ही दो जून को इस मामले को लेकर आंदोलन और चक्काजाम की सूचना प्रशासन को दे दी गई थी।शिकायत में बताया गया है कि कोलडीहा के पूर्व सरपंच के पति ने अपने आधा दर्जन से भी अधिक परिवारजनों के नाम पर वन भूमि के अभिलेखों में कूटरचना कर विधि विरुद्ध तरीके से 90 से 95 एकड़ वन भूमि का वन अधिकार पट्टा जारी करवा लिया गया।युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्की समद्दार ने शिकायत में वह भी आरोप लगाया है कि एक निजी संस्थान का भी संचालन वन भूमि पर किया जा रहा है और उसमें अनाधिकृत रुप से तीन मंजिला भवन का भी निर्माण कराया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें