मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:27 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार : मोतिहारी में 60 लाख की विदेशी शराब बरामद, तस्कर की खोज में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार : मोतिहारी में 60 लाख की विदेशी शराब बरामद, तस्कर की खोज में जुटी पुलिस

मोतिहारी : बिहार में पिछले 10 साल से पूर्ण शराबंदी लागू है, इसके बावजूद प्रतिदिन कहीं न कहीं से शराब बरामद होने की सूचना मिलती है। तस्कर पुलिस की पकड़ में आते हैं लेकिन वे अपनी करतूतों से बाज आ रहे हैं।

आए दिन शराब पीने वाले और बेचने वाले भी पकड़े जा रहे हैं लेकिन पुलिस की इस कार्रवाई से भी धंधेबाजों के मंसूबों पर कोई असर नहीं दिख रहा है। बिहार में शराब को लेकर भी सियासत खूब होती रही है।

इस बीच, बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने 250 कार्टन में रखी विभिन्न ब्रांड की कुल 2160 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के बांसवारी (बांस का जंगल) में बड़ी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी गई है। इसी आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर शराब जब्त की।

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है।

उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बताया जाता है कि दूसरे प्रदेशों से बिहार में शराब मंगवाई जा रही है और इसे चोरी-छिपे बेची जा रही है, यहां तक कि शराब की होम डिलीवरी तक की जा रही है। इसी क्रम में बिहार के पूर्वी चंपारण में शराब की बड़ी खेप जब्त की गई है।

बता दें कि बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रघुनाथपुर और तुरकौलिया इलाके में इस साल अप्रैल महीने में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।

इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने कर्तव्य में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में बड़ी कार्रवाई करते हुए विभाग ने एक साथ 14 मद्यनिषेध पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इसमें तीन मद्यनिषेध निरीक्षक, चार अवर निरीक्षक और सात सहायक अवर निरीक्षक शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें