मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में सात विदेशी मेहमान करेंगे शिरकत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में सात विदेशी मेहमान करेंगे शिरकत

नई दिल्ली। एनडीए के नेता नरेन्द्र मोदी रविवार को राष्ट्रपति भवन में शपथ लेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह में पड़ोसी देशों के नेता भी शामिल होंगे। विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि समारोह में नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, मॉरीशस और सेशल्स के नेता शामिल होंगे।विदेश मंत्रालय के अनुसार श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति डॉ मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख़ हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविन्द कुमार जुगनुथ, नेपाल के प्रधान मंत्री पुष्प कमल दाहाल 'प्रचंड', भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे इस समारोह में शामिल होंगे। इन नेताओं का आज से दिल्ली पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना आज दोपहर नई दिल्ली पहुंच गईं।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि नेबरहुड फर्स्ट और सागर विजन क्रियान्वित करते हुए विदेशी मेहमान प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के अलावा ये नेता कल रात राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित भोज में भी हिस्सा लेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें