मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

महिलाओं की भारी भीड़ देखकर प्रधानमंत्री को सताई घर के लोगों की चिंता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
महिलाओं की भारी भीड़ देखकर प्रधानमंत्री को सताई घर के लोगों की चिंता

अररिया । फारबिसगंज हवाई अड्डा के मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी सभा में भारी संख्या में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी।जिसे देखकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को घर में रहने वाले लोगों की चिंता सताई।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्थानीय भाषण में सभी का अभिवादन करते हुए अपने संबोधन में सबसे पहले महिलाओं के साथ संवाद स्थापित किया और पूछा कि पंडाल में भारी संख्या में पहुंची माता-बहनों से एक बात पूछना चाहता हूं। क्या पूछने की इजाजत है,जिस पर महिलाओं ने प्रत्युत्तर में हां का जवाब दिया ,प्रधानमंत्री ने कहा कि सुबह सुबह इतनी बड़ी तादाद में माता और बहनें यहां आई तो घर के लोगों को आज खाना मिलेगा क्या। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी तादाद में पहुंची माता बहनों का उत्साह बता रहा है कि वह सुबह चार बजे ही आज जग गई होगी और घर के कामकाजों को निबटाकर सुनने पहुंची है।प्रधानमंत्री के इस संबोधन पर महिलाओं ने जमकर तालियां बजाई। उन्होंने अपने संबोधन में आशा व्यक्त किया कि इसी तरह माता और बहनों का प्यार और आशीर्वाद उन्हें मिलता रहेगा।उन्होंने कहा कि देश का 139 करोड़ देशवासी ही उनका परिवार है और उनकी हरेक कोशिश परिवार के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए है।प्रधानमंत्री ने महिलाओं सहित मौजूद लोगों को प्रधानमंत्री का प्रणाम का संदेश हरेक परिवार तक की पहुंचा देने की अपील की।साथ ही छठ में लौटे घर वालों को वोट करने के लिए अपील करने को कहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें