मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

जांजगीर : रिकॉर्ड में गड़बड़ी पर राइस मिल में छापा, 56 हजार से अधिक बोरी धान जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जांजगीर : रिकॉर्ड में गड़बड़ी पर राइस मिल में छापा, 56 हजार से अधिक बोरी धान जब्त

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में अवैध धान भंडारण एवं अनियमितताओं पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विकासखंड नवागढ़ के ग्राम पंचायत नेगुरडीह स्थित श्री हरि राइस मिल में खाद्य विभाग की टीम द्वारा छापामार कार्रवाई की गई।जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान मिल के प्रोपराइटर झामलाल साहू मौके पर उपस्थित थे। निरीक्षण के समय मिल के रिकॉर्ड कीपिंग में गड़बड़ी तथा मिल संचालन में अनियमितता पाई गई। जांच उपरांत मिलर से 56 हजार 417 बोरी धान, जिसका कुल वजन 22,566.80 क्विंटल है, को जब्त किया गया।कलेक्टर श्री महोबे के निर्देश पर जिले में कोचियों, बिचौलियों एवं राइस मिलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने के लिए नियमित सत्यापन जांच के साथ-साथ आकस्मिक छापामार कार्रवाई लगातार की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में अवैध धान समिति में धान खरीदी के दौरान खपाया न जा सके। इस उद्देश्य से राजस्व, खाद्य, मंडी एवं सहकारिता विभाग की संयुक्त उड़नदस्ता टीम लगातार गश्त कर रही है और नियम विरुद्ध पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें