मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली एनसीआर में छाया घना कोहरा, कई उड़ानें और ट्रेनें प्रभावित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली एनसीआर में छाया घना कोहरा, कई उड़ानें और ट्रेनें प्रभावित

नई दिल्ली। शीतलहर के बीच शुक्रवार को दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में घने कोहरे ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। घने कोहरे के कारण सड़कों पर गाड़ियां रेंगती दिखाई दी। कुछ हिस्सों में घने कोहरे की चादर छाने से दृश्यता शून्य हो गई है। कड़ाके की सर्दी के साथ घने कोहरे के बीच दिल्ली की हवा भी खराब स्थिति में पहुंच गई है। इसीलिए ग्रेप 3 की पाबंदियां फिर से लागू हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक दिल्ली आने-जाने वाली ट्रेनों और उड़ानों पर भी घने कोहरे का असर दिखने को मिल रहा है। करीब 26 ट्रेनें देर से चल रही है।शुक्रवार को दिल्ली एनसीआर में आंशिक रूप से भी बादल छाए रहने की संभावना है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शुक्रवार से दो दिन के लिए घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा शनिवार रात के समय बारिश का अनुमान जताया है।मौसम विभाग के अनुसार सफदरजंग में सुबह साढ़े सात बजे दृश्यता 600 मीटर रही, जबकि पालम एयरपोर्ट पर आठ बजे दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई।कई उड़ाने भी रही प्रभावितआज सुबह दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे कई इलाकों में दृश्यता शून्य हो गई। इसके कारण 150 से अधिक उड़ानें तथा लगभग 26 ट्रेनें विलंबित हुईं। विमानन वेबसाइट फ्लाइटरडार 24 ने बताया कि उड़ानों में औसतन 41 मिनट की देरी हुई। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) ने आज सुबह एक अपडेट में कहा कि घने कोहरे के कारण उड़ानों का प्रस्थान "प्रभावित" हुआ है।रविवार को हो सकती है बारिशपश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में रविवार को बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में शुक्रवार और शनिवार को घना कोहरा छाया रहेगा। रविवार को बारिश होने की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।प्रदूषण का स्तर में बढ़ोतरी, एक्यूआई 409 दर्जठंड, कोहरे के साथ दिल्ली में प्रदूषण की मार भी लोगों को झेलनी पड़ रही है। गुरुवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 350 के पार पहुंचने के कारण सी एक्यूएम ने ग्रेप तीन की पाबंदियां लागू की दी। शुक्रवार को एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया। माना जा रहा है कि आयोग ग्रेप चार की पाबंदियां लागू कर सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें