मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:16 · नई दिल्ली संस्करण

चारा घोटाला : लालू प्रसाद की सजा बढ़ाने को लेकर सीबीआई की याचिका पर सुनवाई अब नौ जुलाई को

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चारा घोटाला : लालू प्रसाद की सजा बढ़ाने को लेकर सीबीआई की याचिका पर सुनवाई अब नौ जुलाई को

रांची। चारा घोटाला के देवघर कोषागार से अवैध निकासी से संबंधित मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद सहित तीन सजायाफ्ताओं की सजा बढ़ाने को लेकर दाखिल सीबीआई की याचिका पर शुक्रवार को आंशिक सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट में हुई। हाई कोर्ट ने मामले की विस्तृत सुनवाई के लिए नौ जुलाई की तिथि निर्धारित की है। मामले में छह में से अभी सिर्फ तीन सजायाफ्ता लालू प्रसाद, बेक जूलियस, सुबीर भट्टाचार्य की सजा को बढ़ाने के मामले में सुनवाई चल रही है। बाकी तीन का निधन हो चुका है।सीबीआई की ओर से सजा बढ़ाने के आग्रह किए गए छह आरोपितों में से फूलचंद सिंह, आरके राणा समेत तीन सजायाफ्ताओं का निधन हो चुका है। पूर्व में कोर्ट ने सजायाफ्ता फूलचंद सिंह, आरके राणा सहित तीन का नाम इस केस से हटाने का आदेश दिया था। एक हस्तक्षेप याचिका दाखिल कर कोर्ट को बताया गया था कि फूलचंद सिंह और आर के राणा की मृत्यु हो गई है। इसके बाद कोर्ट ने इस याचिका से इनका नाम हटाने का आदेश दिया था।उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा है कि देवघर कोषागार से अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद, बेक जूलियस, सुबीर भट्टाचार्य सहित छह सजायाफ्ता को तीन से छह साल की सजा सुनाई गई है। इन्हें सीबीआई ने इन्हें अधिकतम सजा देने की मांग करते हुए याचिका दाखिल की है। याचिका में कहा गया है कि लालू प्रसाद को इस मामले में साढ़े तीन साल की सजा मिली है इन्हें अधिकतम सात साल की सजा मिलनी चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें