मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

उज्जैन : महाकाल मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए बनेगा पांच सितारा श्रेणी का सुविधा घर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

उज्जैन,

22 फरवरी । देश के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक महाकालेश्वर मंदिर

में हजारों श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं

के लिए अब एयरपोर्ट की तर्ज पर पांच सितारा श्रेणी के सुलभ शौचालय की

सुविधा मिलेगी। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति द्वारा 1.5 करोड़ रुपये की लागत

से 7000 वर्गफीट में पांच सितारा श्रेणी का सुविधाघर का निर्माण किया जा

रहा है। जो एयरपोर्ट पर बनने वाले सुविधाघर की तर्ज पर साफ, हाईटेक

सुविधाओं से सज्जित रहेगा। इस सुविधाघर का 48 महिलाएं व 148 पुरुष एक साथ

उपयोग कर सकेंगे।

ये सुविधाएं मिलेंगी

सुविधाघर

में 12 वेस्टर्न टॉयलेट और 6 इंडियन टॉयलेट बनेंगे। पहला निर्माण 7000

हजार स्कवेयर फ़ीट और दूसरा बड़े गणेश मंदिर के पास में भी 2400 स्कवेयर फ़ीट

में टॉयलेट का निर्माण किया जा रहा है।महाकाल महालोक, शिखर दर्शन और टनल से

बाहर निकलने वाले भक्तों को इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा। इसमें हाथ धोने,

सुखाने के लिए भी मशीनें लगाई जाएंगी। पूरे सुविधाघर में सिरेमिक का काम

किया जाएगा।

महिलाओं के लिए खास

वहीं

महाकालेश्वर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं में छोटे बच्चे और कुछ

महिलाएं ऐसी होती हैं जिनके पास छोटे बच्चे होते हैं। इसमें माताओं द्वारा

बच्चे के दुग्धपान कराने के लिए भी एक रूम तैयार किया जा रहा है। महाकाल

मंदिर समिति की ओर से इस निर्माण कार्य को 3 महीने में पूरा करने की बात

कही जा रही है। इससे श्रद्धालुओं को इसका भरपूर उपयोग करने के लिए मिलेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें