मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

उप्र के श्रावस्ती में सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत, छह जख्मी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उप्र के श्रावस्ती में सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत, छह जख्मी

श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में थाना इकौना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग के पास कार और टैम्पो में टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हुए हैं। सभी को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद कार और टैंपो हाई-वे के किनारे गड्ढे में गिर गए। इकौना थाना प्रभारी अश्वनी कुमार दुबे ने हादसे में पांच लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।उन्होंने बताया कि सभी घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों में से कुछ बस्ती और कुछ श्रावस्ती जिले के रहने वाले थे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे में जान गंवाने वालों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर संबंधित अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।-

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें