सांसद बनने की होड़ में कई विधायक ,पांच विधायकों ने मारी बाजी, सात विधायक रेस मे

सांसद बनने की होड़ में कई विधायक ,पांच विधायकों ने मारी बाजी, सात विधायक रेस मे
रांची: लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद अपनी जगह बनाने और टिकट पाने के लिए कई नेता व विधायक और सांसद दौड़ लगा रहे हैं। झारखंड में कई ऐसे विधायक हैं जो सांसद बनने की चाह रखते हैं। इधर बीजेपी ने 14 में से 13 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिया है जिसमें हजारीबाग सदर से विधायक मनीष जायसवाल, बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो और जामा विधायक सीता सोरेन शामिल हैं। अगर कांग्रेस की बात करें तो अभी तक तीन ही प्रत्याशियों की घोषणा की है। इसमें एक प्रत्याशी मांडू विधायक जय प्रकाश भाई पटेल को शामिल किया है। आपको बता दें कि जय प्रकाश भाई पटेल हाल ही में बीजेपी से कांग्रेस मंे शामिल हुए है। 2019 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए और मांडू से विधायक बने ।
इंडिया गठबंधन में शामिल सीपीआईएमएल ने भी अपने वर्तमान विधायक को टिकट दिया है। पार्टी ने बगोदर विधायक विनोद सिंह को कोडरमा लोकसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है। वहीं झामुमो ने अभी तक किसी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। कांग्रेस और जेएमएम से जिन विधायकों ने लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है उसमें गोड्डा से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह और प्रदीप यादव है। गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनने की इच्छा पूर्व मंत्री व टुंडी से झामुमो विधायक मथुरा महतो भी रेस में है। वहीं सिंहभूम सीट से झामुमो के विधायक दशरथ गगराई, सुखराम उरांव ने भी इच्छा जताई है। वहीं राजद से सत्यानंद भोक्ता भी ताल ठोक रहे हैं। इधर सरयू राय ने भी धनबाद सीट से लड़ने की इच्छा जताई है। इस बाबत उन्होंने कांग्रेस से समर्थन भी मांगा है।





