मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के हजारीबाग जिले में कोलकाता से पटना जा रही बस पलटी, सात यात्रियों की मौत, 25 से अधिक घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड के हजारीबाग जिले में कोलकाता से पटना जा रही बस पलटी, सात यात्रियों की मौत, 25 से अधिक घायल

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड के गोरहर में आज सुबह कोलकाता से पटना जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सात यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक के घायल होने की सूचना है। एसपी अरविंद कुमार सिंह ने हादसे में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि की है। सूत्रों के अनुसार, सड़क निर्माण के दौरान निर्माता कंपनी ने सड़क काटकर छोड़ दिया है। इस कारण बस अनियंत्रित हो गई और गड्ढे में पलट गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और गोरहर थाना की पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। मृतकों में सबसे अधिक संख्या महिलाओं की बताई जा रही है।बताया गया है कि विशाल कंपनी की यह बस (डब्ल्यूबी 76ए1548) कोलकाता से पटना जा रही थी। मंजिल पर पहुंचने से पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी अजित कुमार विमल, गोरहर थाना प्रभारी, बरकट्ठा थाना प्रभारी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। इसके बाद राहत और बचाव कार्य तेज किया गया। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाकर प्राथमिक उपचार करवाया जा रहा है।इस हादसे पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने दुख जताया है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि घायल सभी लोगों को जल्द—जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें एवं दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें