मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

दो किलो हेरोईन व 5 लीटर ब्राउन सुगर बनाने वाले केमिकल के साथ पांच गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दो किलो हेरोईन व 5 लीटर ब्राउन सुगर बनाने वाले केमिकल के साथ पांच गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण।जिले में फैले ड्रग्स कारोबार के विरूद्ध पुलिस लगातार अभियान चला रही है,जिसमे काफी सफलता भी हासिल हुई है।इसी कड़ी में गुरुवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो व मोतिहारी पुलिस की संयुक्त कारवाई में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ड्रग्स कारोबार में संलिप्त पांच तस्करों को पकड़ा है।इसकी जानकारी देते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया है कि पुलिस ने मोतिहारी शहर के छतौनी थाना क्षेत्र से टाटा पंच कार पर सवार दो तस्कर पकड़े गए, जिनके पास से दो किलो हेरोईन बरामद किया गया,जिनसे फॉरवर्ड लिंकेज स्थापित कर सख्ती से पूछताछ के बाद रामगढ़वा थाना क्षेत्र से 3 अन्य तस्करो को दबोचा गया। इनके निशानदेही पर रामगढ़वा से ब्राउन शुगर बनाने में प्रयुक्त होने वाले 5 लीटर एसिटायल क्लोराइड बरामद किया गया।बरामद ड्रग्स व केमिकल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 7 करोड़ रूपये आंकी गई है।पकड़े गये दो तस्करो की पहचान वैशाली जिला के बिहारी गांव बिठौला निवासी रत्नेश कुमार मिश्र व रोहना गांव निवासी धर्मवीर कुमार पाण्डेय के रूप में हुई है।जबकि तीन अन्य तस्कर पूर्वी चंपारण जिले के रामगढवा थाना क्षेत्र के चंपापुर निवासी सुमित कुमार उर्फ रूपेश,लक्ष्मीपुर निवासी सर्वेश यादव, योगवलिया निवासी रंजरत प्रसाद यादव बताये गये है,जिन्होने बताया कि बरामद ड्रग्स व केमिकल नेपाल के रास्ते से बिहार लाया गया था।जहां से देश के अन्य हिस्सो में पहुंचानी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें