मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:19 · नई दिल्ली संस्करण

पहला टेस्ट : भारतीय गेंदबाजों की शानदार शुरुआत, पहले सेशन तक साउथ अफ्रीका ने गंवाए 3 विकेट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पहला टेस्ट : भारतीय गेंदबाजों की शानदार शुरुआत, पहले सेशन तक साउथ अफ्रीका ने गंवाए 3 विकेट

कोलकाता। साउथ अफ्रीकी टीम ने भारत के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले सेशन में अपने 3 विकेट गंवा दिए हैं। मेहमान टीम फिलहाल 27 ओवरों के खेल तक 3 विकेट खोकर 105 रन ही जुटा सकी है।

कोलकाता में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम की शुरुआत शानदार रही।

सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम और रयान रिकेल्टन ने 10.3 ओवरों में 57 रन जुटाए। रिकेल्टन 22 गेंदों में 4 चौकों के साथ 23 रन बनाकर आउट हुए।

वियान मुल्डर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन मार्करम के साथ महज 5 रन की साझेदारी कर सके। मार्करम 48 गेंदों में 31 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 5 चौके शामिल रहे।

कप्तान टेंबा बावुमा से टीम को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह खिलाड़ी 11 गेंदों में सिर्फ 3 रन टीम के खाते में जोड़ सका।

शानदार शुरुआत के बावजूद साउथ अफ्रीकी टीम महज 71 रन तक अपने 3 विकेट गंवा चुकी थी। इसके बाद टोनी डी जोरजी बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने मुल्डर के साथ चौथे विकेट के लिए 66 गेंदों में 34 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को 100 रन के पार पहुंचाया।

लंच ब्रेक तक टोनी डी जोरजी 38 गेंदों में 15 रन बनाकर नाबाद थे, जबकि वियान मुल्डर 43 गेंदों में 3 चौकों के साथ 22 रन बना चुके हैं।

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह 7 ओवरों में महज 9 रन देकर 2 विकेट हासिल कर चुके हैं। वहीं, कुलदीप यादव ने 7 ओवरों में 24 रन देकर 1 विकेट निकाला है।

इस मुकाबले के साथ ऋषभ पंत ने भारतीय टीम में वापसी की है। पंत इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हुए थे। इसके बाद वह वेस्टइंडीज के विरुद्ध घरेलू टेस्ट सीरीज से भी बाहर रहे थे। अब उनकी वापसी से टीम इंडिया को मजबूती मिली है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें