मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

सावन की पहले सोमवार पर गरीब नाथ मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सावन की पहले सोमवार पर गरीब नाथ मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

सावन की पहले सोमवार पर गरीब नाथ मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

पटना। श्रावण मास की शुरुआत हो गई है। ऐसे में आज पहली सोमवारी को उत्तर बिहार का देवघर कहे जाने वाला बाबा गरीब स्थान मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए सारण जिले के पहलेजा घाट से जल लेकर करीब एक लाख कांवड़िये मुजफ्फरपुर पहुंचे हैं। सोमवार सुबह मुजफ्फरपुर में बाबा गरीब नाथ धाम में श्रावणी मेला का विधिवत उद्घाटन बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं मुजफ्फरपुर के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया। उनके साथ मंत्री केदार गुप्ता और अन्य नेता भी शामिल हुए। जिला प्रशासन ने श्रावणी मेला की पूरी तैयारी की है।

सावन के पहले सोमवार से पूर्व ही रविवार को हजारों हजार कांवड़िये गरीब नाथ मंदिर पहुंच चुके थे। रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि से ही बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं। जलाभिषेक के दौरान कांवरियों को कहीं भी किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े इसको लेकर मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन और मुजफ्फरपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। पूरे मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे चप्पे पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। पूरे मंदिर परिसर की निगरानी जिले के वरीय अधिकारी के द्वारा की जा रही है।

मंदिर के प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक ने बताया कि साधारण और डाक बम के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गयी है। रात बारह बजे से अरघा से जलाभिषेक शुरू हुआ जो सोमवार की दोपहर तक जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि झारखंड बंटवारे के बाद से गरीब स्थान को बिहार का देवघर कहा जाता है। जहां सावन हर सोमवार को लाखों की संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक करते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें