मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

एनसीआर में सीजन का पहला घना कोहरा, प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एनसीआर में सीजन का पहला घना कोहरा, प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सर्दी के साथ-साथ सीजन का पहला घना कोहरा छा गया है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में सुबह और रात के समय दृश्यता काफी कम हो रही है, जिससे आम जनजीवन और यातायात प्रभावित हो रहा है।

मौसम विभाग के स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे ठंड और बढ़ने के आसार हैं।

स्थानीय मौसम रिपोर्ट के मुताबिक 13 दिसंबर को अधिकतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम पूर्वानुमान में मध्यम कोहरा छाने के बारे में बताया गया है। इसी तरह 14 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 15 दिसंबर को तापमान में और गिरावट के संकेत हैं, जब अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। फिलहाल किसी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन कोहरे के कारण सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।

इसी बीच, दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण ने हालात और गंभीर कर दिए हैं।

शनिवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 387 दर्ज किया गया, जो “बहुत खराब” श्रेणी में आता है। यह स्तर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है। बीते सप्ताह प्रदूषण में लगातार इजाफा देखा गया है।

मंगलवार को एक्यूआई 282, बुधवार को 259, गुरुवार को 307 और शुक्रवार को 349 दर्ज किया गया, जो शनिवार को बढ़कर गंभीर स्थिति के करीब पहुंच गया।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के 18 इलाकों में एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है, जो “गंभीर” श्रेणी में आता है।

वजीरपुर सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र रहा, जहां एक्यूआई 443 दर्ज किया गया। इसके बाद जहांगीरपुरी (439), विवेक विहार (437), रोहिणी और आनंद विहार (434), अशोक विहार (431), सोनिया विहार और डीटीयू (427), नरेला (425), बवाना (424), नेहरू नगर (421), पटपड़गंज (419), आईटीओ (417), पंजाबी बाग (416), मुंडका (415), बुराड़ी क्रॉसिंग (413), चांदनी चौक (412) और डीयू नॉर्थ कैंपस (401) शामिल हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि वे अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें, मास्क का उपयोग करें और ग्रेप (ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान) के तहत जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने के साथ यदि हवा की गति कम रही, तो प्रदूषण की स्थिति और बिगड़ सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें