मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

पहले बेटा- बेटी से फ़रिया लें, फिर करें बाप की बात :रोहिणी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पहले बेटा- बेटी से फ़रिया लें, फिर करें बाप की बात :रोहिणी

पटना।बिहार की सारण लोकसभा सीट पर आरजेडी ने लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य को चुनाव मैदान में उतारा है। क़रीब डेढ़ साल पहले पिता लालू प्रसाद यादव को अपनी एक किडनी दान देने के बाद रोहिणी आचार्य सुर्खियों में आई थीं। ऐसे में अब अब रोहिणी के सामने सारण की उस लोकसभा सीट को जीतने की चुनौती है, जहाँ से लालू पहली बार सांसद बने थे। ऐसे में इस इलाके में बेटी के लिए वोट अपील करने खुद लालू यादव भी मैदान में नजर आ सकते हैं। अब इन्हीं सवालों का जवाब रोहिणी ने खुद दिया है। दरअसल, रोहिणी से जब आज पटना में मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि एनडीए के लोगों को मौका चाहिए बोलने के लिए, जब लालू जी के नाम से ही वो लोग थरथर कापतें हैं तो यदि लालू जी एक दिन में निकल गए तो सबका डिब्बा गुल हो जाएगा। उनलोगों को बस मौका चाहिए हमलोगों पर बोलने का और वो लोग उसी के तलाश में हैं। रोहिणी ने कहा कि अभी पापा की तबीयत सही नहीं है। अभी ये लोग बेटा- बेटी से तो लड़ें न आकार फ़रिया लें न। पूरे बिहार की जनता से लड़ें न, उसके बाद आइएगा फरियाने मेरे पापा से। अभी हमलोगों से तो लड़ने की ताकत नहीं है उनलोगों में, पापा से क्या ही लड़ेंगे वो लोग। पापा मैदान में आ गए तो इनलोगों की बोली बंद हो जाएगी। उधर, जनता के मूड यानी राजद के पक्ष में मतदान होने के सवाल पर राजद सुप्रीमों लालू यादव की छोटी बेटी ने कहा कि जनता का मूड बदलाव का मूड हैं। इस बार जनता पागल हो गई है। इतना झांसा दिया है ये लोग, न कोई रोजगार का बात किया न स्पेशल पैकेज का बात किया, महंगाई पर बात नहीं किया। ये जो 15 लाख की बात किए थे कब देंगे यह भी बता दें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें