मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

बोरिंग के दौरान पानी की जगह निकली आग की लपटे, मची अफरातफरी,फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर पाया गया काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बोरिंग के दौरान पानी की जगह निकली आग की लपटे, मची अफरातफरी,फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर पाया गया काबू

बोरिंग के दौरान पानी की जगह निकली आग की लपटे, मची अफरातफरी,फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर पाया गया काबू

रांची/ पिपरवार: टंडवा प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर पंचायत के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कालोनी में डीप बोरिंग के दौरान बोरिंग से अचानक पानी निकलने के बजाय आग की लपटे निकलने से आसपास के लोगों में अफरातफरी माहौल बन गया। हालांकि बोरिंग कर रहे गाड़ी को सुरक्षित हटा लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बोरिंग कर रहे सभी कर्मचारी सुरक्षित है। बाद में फायर ब्रिगेड वाहन की मदद से आग पर काबू पाया गया। पानी की किल्लत को देखते हुए टंडवा प्रखंड मुख्यालय के पीछे उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कालोनी परिसर में कल्याणपुर पंचायत के मुखिया महेश मुंडा की उपस्थिति में बोरिंग कराया जा रहा था । लगभग पांच सौ फीट गहरा बोरिंग होने के बाद बोरिंग से अचानक पानी निकलने के बजाय आग की लपटे निकलने लगी।आग निकलने की सूचना मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने आशंका जताई है कि कहीं बोरिंग से पेट्रोल या गैस का तो रिसाव नहीं हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में किसी प्रकार की जानमाल नुकसान की सूचना नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें