मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के वसंत विहार में लगी भीषण आग मचा हड़कंप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली के वसंत विहार में लगी भीषण आग मचा हड़कंप

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आग लगने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार सुबह दिल्ली के वसंत विहार में एक दुकान में आग लगने की सूचना इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग का कहना है कि आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। अब कूलिंग का काम जारी है।दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि वसंत विहार मार्केट की एक शॉप में सुबह पांच बजे आग लगने की सूचना मिली। इत्तिला मिलते ही दमकल की 10 गाड़ियां भेजी गईं। आग बुझ चुकी है। अब कूलिंग का काम जारी है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सुबह करीब पांच बजकर 8 मिनट पर यह सूचना प्राप्त हुई कि सी ब्लॉक की एक शॉप में लगी है। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग की गंभीरता को देखते हुए 10 दमकल की गाड़ी बुलाई गईं। आग इमारत के भूतल में और प्रथम तल पर स्थित 5 दुकानों में लगी थी। इमारत का कुल क्षेत्रफल 200 वर्ग मीटर है। दमकल कर्मियों की सूझबूझ और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। दुकान मालिकों को कितना नुकसान हुआ है इसका आकलन कूलिंग के बाद ही लगाया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही चांदनी चौक में आग लग गई थी और यह लगभग 50 दुकानों तक फैल गई। इस घटना में करोड़ों रुपये की क्षति हुई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें