मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

सूर्या अपार्टमेंट में लगी भीषण आग,55 फ्लैट करवाए गए खाली -2 हाइड्रोलिक मशीन और फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौजूद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सूर्या अपार्टमेंट में लगी भीषण आग,55 फ्लैट करवाए गए खाली  -2 हाइड्रोलिक मशीन और फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौजूद

सूर्या अपार्टमेंट में लगी भीषण आग,55 फ्लैट करवाए गए खाली

-2 हाइड्रोलिक मशीन और फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौजूद

पटना। फ्रेजर रोड में सूर्या अपार्टमेंट के 9वें फ्लोर पर बुधवार शाम अचानक भीषण आग लग गई। चंद मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की 12 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची।आग पर काबू पाने के लिए 2 हाइड्रोलिक मशीनों की भी मदद ली जा रही है। अपार्टमेंट में 55 फ्लैट हैं। सभी को खाली करवाया गया है।आग 9वें फ्लोर के जिस फ्लैट में लगी है वो ओमप्रकाश अग्रवाल का बताया जा रहा है। वे अपने परिवार साथ इस फ्लैट में रहते थे। आग लगते ही परिवार के सभी लोग फ्लैट से बाहर निकल गए।ये पूरा इलाका रिहायशी है। अपार्टमेंट के बगल में पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर का आवास है। इसके साथ ही, अपार्टमेंट के आगे होटल मौर्य, हथुआ महराजा का आवास और यूथ हॉस्टल है। इस अपार्टमेंट में विश्व संवाद केंद्र भी है। पटना के फ्रेजर रोड में सूर्या अपार्टमेंट के 9वें फ्लोर पर भीषण आग लगी हुई है। चंद मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें