मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

शॉर्ट सर्किट से मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स में लगी आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शॉर्ट सर्किट से मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स में लगी आग

शॉर्ट सर्किट से मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स में लगी आग

रांची: राजधानी रांची के बरियातू रोड से बूटी मोड़ जाने वाली सड़क पर स्थित एक मार्केट कॉम्प्लेक्स में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह सॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। द किडनी क्लीनिक एंड आनंद न्यूरो हॉस्पिटल के पास उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया, जब शॉर्ट सर्किट से अचानक पूरे मार्केट कॉम्प्लेक्स में आग लग गयी। आग की लपटें देखते ही अस्पताल में इलाज कराने आये मरीज इधर-उधर भागने लगे। अस्पताल में तैनात कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की लेकिन आग की लपटें धीरे-धीरे बढ़ने लगीं। हालांकि स्थानीय लोगों ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग की लपेटे लगातार बढ़ती जा रही थी। फिर इस मार्केट कॉम्प्लेक्स में संचालित कार वॉशिंग सेंटर के पानी से आग को बुझाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि आज आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पांच मिनट के अंदर पहली मंजिल की सारी वायरिंग जलकर राख हो गयी। हालांकि जान-माल को कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन आग इतनी तेज थी कि अगर स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास नहीं किया होता तो आग भीषण रूप ले लेती।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें