मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

कोलकाता: पुरानी इमारत में लगी आग, चार घंटे बाद भी काबू नहीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कोलकाता: पुरानी इमारत में लगी आग, चार घंटे बाद भी काबू नहीं

कोलकाता,। राजधानी की एक पुरानी बिल्डिंग में शनिवार तड़के बड़ी आग

लग गई। घटना बीबीडी बाग के पांच नंबर गारस्टिन प्लेस की है। आग शनिवार सुबह

करीब साढ़े तीन बजे लगी। दमकल की छह गाड़ियां मौके पर हैं लेकिन अभी तक आग

पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। बिल्डिंग 100 साल से ज्यादा पुरानी

होने के कारण स्थानीय निवासियों को इसका ढांचा ढहने का भी डर है। अभी तक

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गेर्स्टिन प्लेस के इस क्षेत्र में

कई पुराने घर हैं। जिस घर में आग लगी उसमें करीब 25 परिवार रहते हैं। सभी

को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।

स्थानीय सूत्रों

के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 3:30 बजे सबसे पहले घर की तीन मंजिलों से

धुआं निकलता देखा गया। अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। करीब एक घंटे बाद

दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि

अग्निशमन विभाग के देरी से आने की वजह से आग फैली है। इलाका घना होने के

कारण फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचने और आग बुझाने की प्रक्रिया शुरू करने

में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दमकलकर्मी करीब तीन घंटे से आग बुझाने में

जुटे हुए हैं। अभी तक यह पता नहीं चला है कि आग किस कारण लगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें