मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

पटना जंक्शन के समीप लगी भीषण आग -बहुमंजिला इमारत धू-धू कर जली,मची अफरातफरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पटना जंक्शन के समीप लगी भीषण आग  -बहुमंजिला इमारत धू-धू कर जली,मची अफरातफरी

पटना जंक्शन के समीप लगी भीषण आग

-बहुमंजिला इमारत धू-धू कर जली,मची अफरातफरी

पटना।राजधानी में बढ़ते तापमान के बीच अगलगी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। गुरुवार को ऐसे ही एक मामले में पटना जंक्शन के समीप एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में एक महिला के आग की चपेट में आने की खबर है।आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की उठती लपटों को देखते ही लोगों में अफरातफरी मच गई। कुछ लोगों के आग वाली बिल्डिंग में फंसे होने की भी आंशका जताई जा रही है।सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस और दमकल विभाग के कर्मी पहुंचे है। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। बता दे की पटना जंक्शन के समीप का इलाका काफी भीड़ भाड़ का इलाका है. जिसमे कई होटल मौजूद है।ऐसे में आग से बड़ा नुकसान की आशंका जताई जा रही है।फिलहाल आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग के कर्मी जुटे हैं।आग की चपेट में कुछ वाहनों के भी आने की खबर है।घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई है। दमकल के कर्मी आग बुझाने में लगे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें