मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

रांची की सब्जी मंडी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रांची की सब्जी मंडी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

रांची। राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना के समीप स्थित सब्जी मंडी में बुधवार की सुबह आग लग गई।। अगलगी की वजह से सब्जी मंडी में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस, दमकल कर्मी और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग सब्जी के बॉक्स और कैरेट में लगी थी, जो धीरे धीरे पूरे मार्केट में फैल गई। आग की लपटें इतनी जल्दी से फैली की सब्जी मंडी के दोनो ही मालों पर आग फैल गई। आग की लपटें काफी तेज होने के कारण नजदीक से कोई पानी भी नही डाल पा रहा था। सुखदेवनगर थाने के द्वारा मामले की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गई जिसके बाद टीम किसी तरह मंडी पहुची और आग पर काबू पाया। सब्जी कारोबारियों का कहना था कि अगलगी की वजह से उन्हें भारी नुकसान हुआ है। किसी का आलू जल गया तो किसी का प्याज। आलू प्याज के साथ-साथ सबसे ज्यादा सब्जी रखने वाले कैरेट जले हैं। सब्जी कारोबारी को लाखों का नुकसान हुआ है। दुकानदारों ने कहा कि आग लगने की सबसे बड़ा कारण यहां नशेड़ियों का जमावड़ा है। आशंका जताई जा रही है कि सब्जी मंडी में नशा करने वाले लोग गांजा पीते हैं। इसी क्रम में माचिस की तिल्ली जहां-तहां फेंकने के क्रम में चिंगारी से आग लग गई हो। कुछ लोगों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से भी आग लग सकती है।कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग को बुझा लिया गया है। पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें