मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

झांसी मेडिकल कॉलेज के शिशु गहन चिकित्सा केंद्र में आग से 10 नवजात की मौत, योगी आदित्यनाथ ने 12 घंटे में मांगी जांच रिपोर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झांसी मेडिकल कॉलेज के शिशु गहन चिकित्सा केंद्र में आग से 10 नवजात की मौत, योगी आदित्यनाथ ने 12 घंटे में मांगी जांच रिपोर्ट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी मेडिकल कॉलेज में देररात करीब 10 बजकर 45 मिनट पर नवजात शिशु गहन चिकित्सा केंद्र शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। इस हादसे में केंद्र में भर्ती 10 बच्चों की मौत हो गई। 37 बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया। घटना की जांच मंडलायुक्त और डीआईजी के नेतृत्व में की जा रही है। 12 घंटे में इसकी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए हैं।मेडिकल कॉलेज पहुंचे जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया उपस्थित मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों के अनुसार 10 बच्चों की मौत की पुष्टि हुई है। नवजात शिशु गहन चिकित्सा केंद्र में कुल 54 बच्चे भर्ती थे। आग संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। जो बच्चे अंदर की ओर भर्ती थे उन्हें बचाने में कठिनाई हुई। बाहर की ओर भर्ती बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया।उन्होंने बताया कि घटना की जांच मंडलायुक्त विमल दुबे और डीआइजी कलानिधि नैथानी के नेतृत्व में गठित टीम कर रही है। इसकी रिपोर्ट 12 घंटे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपी जाएगी। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे ने बताया कि आग अंदर वाले हिस्से में लगी। अधिकांश बच्चों को बचा लिया गया है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के भी मेडिकल कालेज आने की बात कही जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें